
सुनील रजक शिवपुरी। खबर अभी अभी शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा के ग्राम पंचायत झाड़ेल अंतर्गत ग्राम पायगा से आ रही हैं। जहाँ अभी तक कि स्थिति में वोटरों ने एक भी मतदान नही किया हैं। स्थिति इस तरह निर्मित हैं। कि गांव के लोग मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। पहले भी गांव के लोगों को कई आस्वाशन मिल चुके हैं। लेकिन आज तक कि स्थिति में किसी भी प्रकार का काम गांव में अभी तक नही हुआ हैं। यहाँ हम आपको बता दे की गांव की जनता की मांग ज्यादा बढ़चढ़कर नही हैं। केबल एक 2.50 किलोमीटर की छोटी सी सड़क की हैं। पहले विधानसभा चुनाब से अभी तक यहाँ सड़क नही डल पायीं हैं। इस तरह के कई आस्वाशन जनता को मिल चुके हैं। लेकिन अभी तक उनका आश्वाशन पूरा नही हुआ हैं




