
शिवपुरी पुलिस द्वारा 1 लाख 50 हजार रूपये की स्मैक के साथ 01 आरोपी को दबोचा
शिवपुरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के आदेशानुसार मादक पदार्थो का अवैध रूप से व्यापार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिसके तहत दिनांक 20.05.19 को थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अग्रवाल पैट्रोल पम्प के पास शिवपुरी में अवैध नशीले मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है सूचना पर से एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे तो वहाॅ एक व्यक्ति संदिग्ध खड़ा दिखा, संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचा गया, नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मुशब्बर खां पुत्र शब्बन खां निवासी नीलगर चैराहा पुरानी शिवपुरी का होना बताया तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से स्मैक 15 ग्राम कीमत लगभग 150000 रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/21 एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, उनि. अरविंद छारी, उनि. अनुपम मिश्रा, सउनि आबिद खाॅन, आर. देवेन्द्र रावत एवं आर. चालक शरद की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment