Press "Enter" to skip to content

मण्डी उपनिरीक्षक के साथ ट्रक चालक ने की मारपीट, मामला दर्ज | Shivpuri News


शिवपुरी। कोलारस कृषि उपज मण्डी मेें बीते दिनों गेट पास न बनवाकर जबरन ट्रक मण्डी परिसर में घुसाने को लेकर ट्रक चालक द्वारा मण्डी उपनिरीक्षक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ भादवि की धारा 353, 294, 323, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।
जानकारी के अनुसार बीते दिनों कोलारस मण्डी में ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 4770 का चालक भोला जादौन पहुंचा जहां उसने बिना गेट पास लिए ट्रक को मण्डी परिसर में ले जाने का प्रयास किया। जिसे गेट पर मौजूद कर्मचारियों ने रोका तो आरोपी विवाद करने लगा। इसकी सूचना कर्मचारियों ने उपनिरीक्षक केदार धाकड़ को दी जो मौके पर पहुंचे और उन्होंने बिना गेट पास के ट्रक की एंट्री नहीं होने दी। इसी बात को लेकर आरोपी ट्रक चालक भोला जादौन गाली गलौच पर उतर आया और उसने श्री धाकड़ के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीडि़त कर्मचारी थाने पहुंचा जहां उसने शिकायती आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की। जिसकी जांच के बाद कल पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!