Press "Enter" to skip to content

गुना संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार डॉ.के.पी.यादव 1 लाख 25 हजार से अधिक मतों से जीते | Shivpuri News



शिवपुरी। गुना संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्णपाल सिंह डॉ. के.पी.यादव 1 लाख 25 हजार 549 मतों की बढ़त ली और मतगणना उपरांत कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 04 गुना श्रीमती अनुग्रहा पी ने विजय घोषित किया। डॉ.यादव को कुल 6 लाख 14 हजार 049 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्धंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया को 4 लाख 88 हजार 500 मत प्राप्त हुए। शा.स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में बनाए गए मतगणना केन्द्र पर इस दौरान मतगणना प्रेक्षक के रूप में सनोज कुमार झा और जिले की पिछोर एवं कोलारस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना के लिए मतगणना प्रेक्षक प्रभात चंद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर, अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया, उपजिला निर्वाचन अधिकारी मकसूद अहमद सहित सहायक रिटर्निंग आफिसर आदि उपस्थित थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!