
शिवपुरी। विकासार्थ विद्यार्थी(एसएफडी) विद्यार्थी परिषद एवं वसुंधरा कुटुंबकम शिक्षा प्रसार एवं जन कल्याण समिति के सम्मिलित प्रयास से कल रविवार को प्रातः 6:00 बजे से विष्णु मंदिर के सामने कुएं का जीर्णोद्धार करने के लिए श्रमदान किया जाएगा। जिसमें सभी शिवपुरी नगर वासियों से निवेदन किया हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य कार्य में अपना सहयोग दें क्योंकि जल है तो कल है और आज हमें कुआं को संरक्षित करने की आवश्यकता है क्योंकि यह हमारी प्राचीन धरोहर है बा इन्हें पुर्नजीवित करना हमारा कर्तव्य है हम जानते हैं कि अब बारिश प्रारंभ होने वाली है जिस से पहले हम उस बारिश के पानी का सही से उपयोग करने के लिए और संरक्षित करने के लिए क्यों ना हम अपने आसपास के उन कुए बावड़ी तालाबों को पुनर्जीवित कर अपना योगदान एवं अपना कर्तव्य निभाया एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक होने के कारण यह हमारा कर्तव्य है कि हम जिस नगर में बचपन से रह रहे हैं उस नगर को संवारे अतः इसी क्रम में कल सभी नगरवासी उपस्थित होकर अपनी जागरूकता का परिचय दें।






Be First to Comment