शिवपुरी। करैरा में वन क्षेत्र में अवैध रेत का परिवहन कर रहा एक ट्रेक्टर चालक वन टीम के हत्थे चढ़ गया जिसे टीम गिरफ्तार कर वन चौकी ले जा रही थी उसी दौरान आरोपी ट्रेक्टर चालक वनरक्षक को धक्का देकर अभिरक्षा से फरार हो गया। जिसकी वन टीम ने काफी तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिला तो वन टीम के सदस्य ने करैरा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ भादवि की धारा 224, 332, 186, 353 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कल सुबह करीब 6 बजे अवैध रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रेक्टर को फॉरेस्ट बैरियर के पास करैरा में वन टीम ने पकड़ लिया और ट्रेक्टर चालक मोहन पुत्र रमेश केवट निवासी रिझाई को पकड़कर उससे रेत की वैधता की कागज मांगे, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर वन टीम के वनरक्षक दिनेश पुत्र बाबूलाल गोयल ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे वन चौकी ले जाने के लिए साथ लेकर चला तभी आरोपी ने वनरक्षक को धक्का दे दिया और उसकी अभिरक्षा से छूटकर आरोपी वहां से भाग गया। आरोपी के भागने के बाद वन टीम के हाथ पैर फूल गए और पूरी टीम आरोपी की तलाश में जुट गई, लेकिन आरोपी उनकी पहुंच से दूर भाग गया था।





Be First to Comment