एकाएक कलेक्टर का छुट्टी पर जाना चर्चा का विषय बना
शिवपुरी। मप्र में चले आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरणों के बीच एकाएक शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रहा पी का छुट्टी पर जाना चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया है कि शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रहा पी 9 जून तक विधिवत अवकाश पर चली गई हैं। इस बीच शिवपुरी के जिला पंचायत के सीईओ एचपी वर्मा को प्रभारी कलेक्टर का चार्ज मिला है।
प्रभारी कलेक्टर एचपी वर्मा ने बताया कि कलेक्टर अनुग्रहा पी इस समय अवकाश पर हैं और उनके 9 जून तक वापस आने की संभावना है। गौरतलब है कि इस समय ऐसी चर्चा है कि गुना-शिवपुरी संसदीय सीट पर कांग्रेस की हार के बाद यहां पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। इस बीच शिवपुरी एसपी राजेश हिंगणकर को तो यहां से हटा दिया गया है और नए एसपी के रूप में राजेश सिंह भोपाल से आ रहे हैं। राजेश सिंह पहले सीहोर में एसपी रहे हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल के बीच ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि आने वाले समय में एक और बढ़ा फेरबदल होगा जिसमें शिवपुरी जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल संभव है।

Be First to Comment