
शिवपुरी। शिवपुरी मानव वेलफेयर सोसायटी द्वारा सोमंती अमावस्या एवं शनि जयंती के उपलक्ष्य पर भीषण गर्मी को देखते हुए आम नागरिक एवं राहगीरों को राहत प्रदान करने की दृष्टि से शरबत का वितरण किया। संस्था द्वारा पूर्व से संचालित शीतल पेयजल प्याऊ पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष शीतल जल के साथ शरबत एवं मठा का वितरण किया जा रहा हैं। इस अवसर पर संस्था के संतोष शिवहरे ने कहा कि मानवता को ध्यान में रखते हुए लोगों इस भीषण गर्मी में नागरिकों को राहत प्रदान करने के लिए पूर्व से प्याऊ लगाई गई हैं जिससे मंडी सहित आम नागरिकों को शीतल जल के साथ यह पेय पदार्थ वितरण किया जा रहा जिससे आम नागरिक इस शीतल जल एवं शरवत को पीकर राहत महसूस करे। वहीं राजेश ठाकुर ने मंडी के कर्मचारियों को बुलाकर इस भीषण गर्मी में शरबत पिलाकर मानव सेवा की। संस्था के सदस्यों ने बताया कि आज मंगलवार को कैरी पना का वितरण किया जाएगा और आगे मठा एवं शरवत लगातार किया जाएगा। मानव वेलफेयर सोसायटी के आलोक एम इंदौरिया, राजेन्द्र राठौर, रवि तिवारी, हरिओम गोयल, नितिन गोयल, बंटी भाई, हेमंत शिवहरे, राकेश पाराशर, प्रमोद पटवारी, एचबी चौहान, अनुराग जैन, रामेश्वर राठौर, राजीव भाटिया, बीपी पटेरिया, टानू राजौरिया, नीलेश सिकरवार, विवेक श्रीवास्तव, योगेन्द्र तोमर आदि लोग उपस्थित थे।




