म.प्र. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने एरियर की द्वितीय किश्त का भुगतान करने की मांग | Shivpuri News

 
शिवपुरी। म.प्र. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा शिवपुरी ने शासकीय कर्मचारियों को सतावे वेतनमान की द्वितीय किश्त की राशि का भुगतान करने की मांग की हैं। इस संबंध में एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया हैं। जानकारी में बताना होगा कि म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार शासकीय कर्मचारियों को सातवें वेतनमान की द्वितीय एरियर की किश्त का भुगतान माह मई 2019 में किया जाना था। लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने पर अधिकतम शासकीय विभागों द्वारा कर्मचारियों को सातवें वेतनमान एरियर की द्वितीय किश्त का भुगतान किए जाने में अनावश्यक बिलंव किया जा रहा हैं। म.प्र. लिपिक संघ जिला शिवपुरी के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों से अनुरोध करता है कि आपके अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों के सातवें वेतनमान के एरियर की द्वितीय किश्त का भुगतान अबिलंव किया जावें।