Press "Enter" to skip to content

यातायात थाने को छोड़कर जिले के अधिकांश थानों में नही मिल रहा सप्ताहिक अवकाश | Shivpuri News


सुनील रजक शिवपुरी। मध्यप्रदेश में एक तरफ कमलनाथ सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए सफ्ताहिक अवकाश की घोषणा एक जनबरी को कर दी थी जिससे पुलिसकर्मियों के चेहरों पर काफी खुशी नजऱ आ रही थी। लेकिन कई थानों में ऐसा नजारा देखने को मिल रहा हैं। कि पुलिसकर्मियों को सफ्ताहिक अबकाश नही दिया जा रहा हैं। 
जनवरी में पुलिसकर्मियों को फूलों की माला पहनाकर साप्ताहिक अवकाश पर रवाना किया गया था, लेकिन उनकी यह खुशियां चंद दिनों में छीन ली गईं। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद से बंद हुए साप्ताहिक अवकाश के लाभ से पुलिसकर्मी चुनाव सम्पन्न होने के बाद भी वंचित हैं। साप्ताहिक अवकाश की शुरुआत होने पर पुलिसकर्मियों व परिजन में खुशी की लहर थी। उन्होंने अवकाश के दौरान परिजन के साथ घूमने-फिरने की तमाम योजनाएं बना ली थीं। जिस पर पानी फिर गया। हालात यह है कि साप्ताहिक अवकाश तो दूर पुलिसकर्मियों को वर्षभर में मिलने वाली 61 छुट्टियां भी नहीं मिल पा रही हैं।
रोजाना करीब 16 घंटे ड्यूटी कर पसीना बहाने वाले परिजन के साथ बच्चों के जन्मदिन की खुशियां तक नहीं मना पा रहे। चुनाव के दौरान परिजन के विवाह में शामिल होने के लिए भी अधिकांश जवानों को अवकाश नहीं मिल पाया। चुनावों की समाप्ति के बाद एक बार फिर वे साप्ताहिक अवकाश की बहाली आदेश पर टकटकी लगाए बैठे हैं।

1 जनवरी को जारी हुए थे आदेश

पुलिसकर्मियों के लिए साप्ताहिक अवकाश के आदेश 1 जनवरी 2019 को जारी हुए थे। प्रदेश की नवगठित कांग्रेस सरकार के घोषणा पत्र में अवकाश का जिक्र था, जिसे नववर्ष के शुभारंभ पर लागू किया गया। अवकाश की पात्रता में विसबल कंपनियों के जवानों समेत जिला बल के जवानों को शामिल किया गया था।

जिला बल के लिए यह थे निर्देश

अवकाश प्रारंभिक तौर पर थाना प्रभारी एवं अधीनस्थ कर्मियों के लिए होगा।
थाने में पदस्थ कर्मियों को रात्रि ड्यूटी करने के पश्चात 24 घंटे का अवकाश सप्ताह में एक बार दिया जाएगा। यदि कोई पुलिसकर्मी रात्रिकालीन ड्यूटी कर जाता है तो उसे अगले दिन प्रात:कालीन गणना तक उपस्थिति में छूट मिलेगी। साप्ताहिक अवकाश रात्रि ड्यूटी के पश्चात प्रारंभ होकर अगले दिन प्रात: गणना तक के लिए रहेगा।
प्रत्येक पुलिसकर्मी को निर्धारित दिवस में ही अवकाश की पात्रता होगी। जैसे यदि किसी को मंगलवार को अवकाश दिया गया तो अगले सप्ताह भी इसी दिन अवकाश मिलेगा।
अवकाश समायोजन की सुविधा भी रहेगी। यदि किसी कारणवश जैसे वीवीआईपी ड्यूटी, कानून व्यवस्था की संगीन स्थिति में साप्ताहिक अवकाश नहीं मिल पाया तो उसी माह अन्य दिनों में अवकाश दिया जाएगा।

यह निर्देश भी जारी हुए थे

वर्तमान में प्रचलित प्रथा के अनुसार दोपहर 12.05 पर रवानगी व सुबह 11.55 बजे वापसी की प्रथा पर तत्काल रोक लगाई जाए।
साप्ताहिक के साथ अन्य अवकाशों का लाभ भी देय होगा। परंतु साप्ताहिक अवकाश पर रवानगी रात्रि ड्यूटी के पश्चात ही दी जाएगी। अन्य अवकाश की गणना अगले दिन से की जाएगी। साप्ताहिक अवकाश की सुविधा किसी अन्य अवकाश के साथ नहीं जोड़ी जाएगी। शासन द्वारा जारी साप्ताहिक अवकाश के निर्देशों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। चुनावों के दौरान जवानों को अवकाश का लाभ नहीं मिल पाया, लेकिन अवकाश की जो व्यवस्था लागू की गई थी वह यथावत रहेगी।


इनका कहना हैं
आपके द्वारा मामला संज्ञाम में आया हैं में मामले को दिखवाता हूँ जो भी सामने आएगा उसके अनुरूप एक्शन लिया जाएगा एवं सफ्ताहिक अबकाश सभी को दिया जाएगा
एसपी राजेश सिंह चंदेल शिवपुरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!