Press "Enter" to skip to content

प्रभारी कलेक्टर एवं नवागत पुलिस अधीक्षक ने ईद-उल-फितर पर्व पर की जाने वाली व्यवस्थाओं का लिया जायजा | Shivpuri News


शिवपुरी। ईद-उल-फितर के पर्व पर ईदगाह एवं मस्जिदों में नमाज के दौरान की जाने वाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं का प्रभारी कलेक्टर श्री एच.पी.वर्मा एवं नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष शिवपुरी मुन्नालाल कुशवाह सहित अधिकारियों के साथ आज जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर आर.एस.बालोदिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी अतेन्द्र सिंह गुर्जर, सीएमओ पटेरिया सहित संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। 
प्रभारी कलेक्टर एच.पी.वर्मा एवं नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने झांसी रोड़ पर स्थित ईदगाह, सुवात मस्जिद और छावनी मस्जिद पर की जाने वाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्था करने के साथ-साथ सड़कों पर आवारा मवेशी विचरण न करें, इसका विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान ईदगाह पर स्थित कुंए पर भी जाली लगाने एवं सुरक्षा के भी निर्देश दिए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!