जुआ खेल रहे पांच जुआरी पकड़े | Pichore News


शिवपुरी। पिछोर के रन्नौद रोड़ पर संचालित एक जुए के फड़ पर संचालित एक जुए के फड़ पर छापा मारकर वहां से पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने 9 हजार 600 रूपए की राशि व ताश की गड्डी बरामद की है जिन जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है उनमें नंदराम पुत्र किशोरी जाटव, राकेश पुत्र दयाराम साहू, जगदीश पुत्र मोतीराम शर्मा निवासीगण रन्नौद रोड़ पिछोर, प्रकाश पुत्र चतुरी कढ़ेरा निवासी बाचरौन और कृष्णकांत पुत्र रामकृष्ण पाराशर निवासी रही हाल पिछोर शामिल हैं। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कायमी कर ली है।

संबंधित खबरें