
शिवपुरी- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आईटीबीपी संस्थान के डीआईजी राजकिशोर शाह के निर्देशन में एसटीएस आईटीबीपी द्वारा नगर में सर्वप्रथम पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए साईकिली रैली निकाली गई और जन सामान्य से पेड़-पौधे लगाने व लगे हुए वृक्षों को ना कटने की अपील की गई। इसके बाद संस्थान के कार्मिक व जवान शहर के प्रसिद्ध जाधव सागर के समीप स्थित गौरी गणेश कुण्ड पहुंचे जहां पहुंचकर स्वच्छता अभियान चलाया। यहां संस्थान के द्वितीय कमान अधिकारी राजेश चौधरी के नेतृत्व में 50 जवानों का दल जाधव सागर झील के आसपास जमा गंदगी को दूर करने जुट गई और चंद पलों में ही आईटीबीपी के जवानों ने गणेश कुण्ड और उसके आसपास जमा गंदगी कचरे को साफ कर दिया। इस स्वच्छता अभियान में जिनथ फाउण्डेशन नामक एनजीओ संस्था के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सफाई अभियान के पश्चात विश्व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पौधरोपण अभियान चलाया गया, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, कविता गायन हुआ एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन कर विश्व पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान आईटीबीपी के जवानों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिया। जिसमें कई स्कूलों के बच्चों ने भी इस आयोजन में शामिल होकर भाग लिया। इसके बाद प्रतियोगिता में शामिल विजयी प्रतिभागियों के पुरूस्कार वितरित किए गए। इस दौरान आईटीबीप संस्थान के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में वन विभाग की संरक्षक श्रीमती कमलिका मोहन्ता, हैप्पीडेज स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती गीता दीवान, छिब्बर स्कूल से श्रीमती बिन्दु छिब्बर, वन विभाग के डीएफओ लवित भारती, आईटीबीप संस्थान के उप सेनानी संजय कुमार सिंह, उप सेनानी नरेन्द्र सिंह यादव, निरीक्षक नीरज शर्मा व प्रेम सिंह आदि सहित शहर के अन्य गणमान्य नागरिकों व स्कूली बच्चों ने इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर भाग लिया और इस आयोजन को सफल बनाया।
विभिन्न प्रतियोगिता में यह रहे विजेता
आईटीबीपी संस्थान द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयाजित चित्रकला प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों और संस्थान के जवानों ने भी भाग लिया। जिसके विजयी प्रतिभागियों की घोषणा भी हुई। इसमें प्रथम पुरूस्कार मोनू धाकड़, द्वितीय पुरूस्कार कुं.मोहिनी भार्गव, तृतीय पुरूस्कार कुं.श्रुति गौड़ एवं तन्मय सोनी को दिया गया। जबकि कविता वादन में प्रथम पुरूस्कार कुं.शिवानी शर्मा, द्वितीय पुरूस्कार कुं.प्रिन्सी व तृतीय पुरूस्कार की विजेता आईटीबीप संस्थान के हैड कांस्टेबल अजय भट्ट रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरूस्कार आईटीबीपी संस्थान के हैड कांस्टेबल टेलीकॉम अंकित तिवारी व द्वितीय स्थान पर हैड कांस्टेबल टेलीकॉम वेद शर्मा रहे। विजयी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के दौरान पुरूस्कार प्रदान करते हुए पुरूस्कृत भी किया गया।






Be First to Comment