विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत विकास परिषद ने किया पौधों का वितरण,मनाया पर्यावरण दिवस | Shivpuri News


शिवपुरी-आज की इस भागमभाग जिंदगी में लोगो को जीवित रखने वाली सांसे कम होती जा रही है ऐसे में प्रत्येक मानव का यह कर्तव्य है कि प्रकृति से प्रेम करे और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देए कम से कम प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ पौधे के रूप में अवश्य लगाना चाहिए और यही कारण है कि आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नि:शुल्क पौधों का वितरण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। उक्त उद्गार प्रकट किये समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष हेमंत ओझा ने जो स्थानीय माधव चौक पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आमजन को पौधे भेंट करते हुए उन्हें पौधे लगाने की समझाईश दे रहे थे। इस दौरान शाखा शिवपुरी के सचिव उमेश मित्तल व कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना सहित संस्था के अन्य पदाधिकारीयो में अनिल सांड, पुनीत जैन, नवीन मालिक, संजीव जैन, गणेश धाकड़, सुकेश मित्तल व विवेक शर्मा आदि ने भी अपना योगदान पर्यावरण दिवस पर दिया और माधवचौक चौराहाए पुराना बस स्टैंड मार्ग, कोर्ट रोड मार्ग व टोडरमल पेट्रोल पंप पर पहुँचकर वहाँ कार्य करने वाले पंपकर्मियो, दुपहिया व चार पहिया वाहन चालकों को फ लदार, छायादार पौधों का वितरण किया और संकल्प लिया कि वह इन पौधों को ना केवल ले रहे है बल्कि इन्हें रोपने, खाद देने और सुरक्षा प्रदान कर इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी ले। यह संकल्प पंप और चौराहे के आसपास एबी रोड से गुजरने वाले सेंकडो लोगो ने भी लिया और संस्था भारत विकास परिषद द्वारा प्रदाय किये गए पौधों को लिया साथ ही संकल्प लिया कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देंगे। इस प्रकार सैंकड़ो पौधों का वितरण कर समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जिसमें शहरवासियों ने भी भाग लिया। यह कार्यक्रम आज जन आकर्षण का केंद्र भी रहा जो लोगो मे चर्चा का विषय भो बना और इससे अन्य लोगो ने भी पर्यावरण संरक्षण की सीख ली