
अखिल भारतीय ग्वाल महासभा का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित, पुर्नगठित होगी राष्ट्रीय टीम
शिवपुरी- सामाजिक उन्नति और समाज में शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य की जिस परिकल्पना को अखिल भारतीय ग्वाल महासभा ने अपनी सोच के अनुरूप वर्ष 2014 के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन में बनाया था आज उसका परिणाम हम सबके बीच है, ग्वाल महासभा की यह संस्था स्वच्छ और स्वस्थ परंपरा का प्रतीक है कि आज पांच वर्षों में संस्था पर किसी प्रकार का कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगा और आज यह संगठन बढ़कर 6 राज्यों तक पहुंच गया है हम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे है और हमारी सोच है समाज और समाज के प्रत्येक व्यक्ति के समुचित विकास का, शिक्षा के माध्यम से प्रतिभाओं केा सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की परिकल्पनाओं को साका करने का और संगठित हो ग्वाल समाज ताकि हम समाज के साथ-साथ राजनीतिक रूप से भी अपनी राजनैतिक क्षमता में परिपक्वता लाऐं। उक्त उद्गार प्रकट किए अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल ग्वाल ने जो स्थानीय भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा के गीता भवन खंबा नं.30 गोवर्धन में आयोजित अभा ग्वाल महासभा के द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक आर.के.हांस, प्रधान महासचिव सुन्दर ग्वाला, महासचिव संजीव हिन्नवार, युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष यश ग्वाल सागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू ग्वाल शिवपुरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभरोसे महाते होशंगाबाद, राजेन्द्र ग्वाल तालपुरा झांसी, संगठन मंत्री विशाल हिन्नवार, राष्ट्रीय सचिव धनीराम रराह, उप्र इकाई के अध्यक्ष सूरज प्रसाद, असम से आए ईश्वर लाल ग्वाल, राजस्थान से राजेन्द्र ग्वाल, महाराष्ट्र से नन्नूराम हिरणवार, दिल्ली से मधुसूदन रियार, सागर छावनी के वरिष्ठजन दुलारे उस्ताद, बुन्देलखण्ड प्रभारी तरूण मोनू ग्वाल, ललितपुर से शंकर दीवान, महिला इकाई से जावद नपं उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा रमेश रायठौर, प्रदेश महामंत्री श्रीमती रजनी शंकर सफा, संभागीय महामंत्री श्रीमती शशि प्रताप ररहा, शिवपुरी जिलाध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल अहीर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम भगवान श्रीकृष्ण के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ तत्पश्चात प्रधान महासचिव सुन्दर ग्वाला ने पांच वर्षीय कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए ग्वाल बन्धुओं ने अपने संबोधनों के माध्यम से अखिल भारतीय ग्वाल महासभा द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से बताया जिसमें शिवपुरी जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल, इंदौर से भरत ग्वाल, सागर से श्याम बाबू पचौरी, गुना से प्रदेश महामंत्री गणेश ग्वाल, शाजापुर से मुकेश सतोगिया, देवास से महेश ग्वाल, बीना से मुकेश ग्वाल, मुंगावली से रवि व पवन ग्वाल, बैतूल से प्रेमनारायण ग्वाल, झांसी से जिलाध्यक्ष रामकिशन ग्वाल आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों में ग्वाल महासभा द्वारा बताए गए उददेश्यों की पूर्ति के लिए किए गए कार्यों को बताया जिस पर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा इन कार्यों को सराहा और आगामी पांच साल के भविष्य की कार्य योजना पर विचार किया। कार्यक्रम का सफल संचालन आर.के.हांस व सुन्दर ग्वाला द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जबकि स्वागत समिति में पुरूषोत्तम ग्वाल, मोनू ग्वाल, मौनी पहलवान, राजकुमार कछवाए, राकेश सागर आदि ने महती भूमिका निभाई।
पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मोहन लाल व संयोजक आरके हांस, राष्ट्रीय कार्यकारिणी का होगा पुर्नगठन
अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान आगामी वर्ष 2019-2024 के लिए पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन लाल ग्वाल को व राष्ट्रीय संयोजक पद पर आर.के.हांस को सर्वानुमति से उपस्थित सभी ग्वान बन्धुओं पर हाथ उठाकर अपनी स्वीकारोक्ति प्रदान की और इन दो पदों के निर्वाचित होने के बाद आगामी समय में शीघ्र ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी पुर्नगठन किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिवेशन प्रभारी यश ग्वाल, विशाल हिन्नवार व सुन्दर ग्वाला का पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर स्वागत सत्कार व सम्मान किया गया। इस अधिवेशन में झांसी, गुना, शिवपुरी, देवास, महू, इंदौर, बैतूल, राजगढ़, व्यावरा, बीना, मुंगावली सहित अन्य देश के विभिन्न कोनों-कोनों से आए ग्वाल बन्धुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाया। जिसमें ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय एजेंडे पर हुई विस्तृत चर्चा और किए जाऐंगें भविष्य में कार्य अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के राष्ट्रिय अधिवेशन में राष्ट्रीय जेंडे की कार्य योजना पर चर्चा हुई इसके अलावा अ.भा.ग्वाल महासभा का सम्पूर्ण देश भर में जिलाए ब्लॉक स्तर पर सक्रिय रूप से संगठन तैयार करना, शिक्षा को बढ़ावा देना, सामाजिक, समता, संस्कार को बढ़ावा देना, समाज के प्रतिभावान प्रतिभाओं को सम्मानित करना, प्रगतिशील समाज की स्थापना कर योगदान देना, ग्वाल महासभा को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, ग्वाल समाज के गरीबए निर्धन वर्ग को संबल प्रदान करना, इंदौर, दिल्ली, भोपाल आदि जैसे बड़े शहरों में ग्वाल महासभा के सामूहिक भवन की स्थापना करना, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना, व्यसन मुक्त समाज की स्थापना करना, ग्वाल महासभा का हरेक जिला, ब्लॉक व तहसील स्तर पर गठन करना, संगठित ग्वाल समाज की परिकल्पना को साकार करना व समाज को प्रगतिशील, आत्मनिर्भर बनाने जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर भविष्य में कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाएगा।






Be First to Comment