शिवपुरी। पोहरी निवासी एक युवक को ससुरालीजनों ने चाकू से हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। पीडि़त युवक कोलारस के ग्राम डोंगरपुर में स्थित अपनी ससुराल में पत्नि को लिबाने के लिए आया था। जहां किसी बात को लेकर युवक और उसकी सास, ससुर व साले के बीच मुंहवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। वहीं उसकी सास ने उसके पेट में चाकू मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 307, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दीपक पुत्र परसादी आदिवासी निवासी सोनीपुरा अपनी पत्नि को लिबाने के लिए डोंगरपुर में गया था। जहां उसकी सास रामश्री आदिवासी ने बेटी को पहुंचाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर उनके बीच मुंहवाद हो गया और ससुर कमलेश आदिवासी व साले जगमोहन आदिवासी और उसके एक मित्र ने दीपक को पकड़ लिया। इसके बाद सास रामश्री ने रसोई में रखा चाकू उठाया दामाद के पेट में मार दिया। जिससे उसके गंभीर चोट आकर खून निकल आया। इसके बाद घायल दीपक को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। बाद में पुलिस ने घायल के बयानों के बाद आरोपी सास रामश्री आदिवासी, ससुर कमलेश आदिवासी, साला जगमोहन और उसके एक मित्र के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।





Be First to Comment