Press "Enter" to skip to content

सवारी बैठाने को लेकर ऑटो चालक भिड़े, मामला दर्ज | Shivpuri News

 
शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मनियर में स्थित बीज गोदाम के पीछे बीती रात्रि सवारी बैठाने को लेकर दो ऑटो चालक आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान एक ऑटो चालक के दो अन्य साथी भी वहां आ गए। जिन्होंने दूसरे ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी। इसकी शिकायत पीडि़त ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार नौशाद पुत्र मुन्ना खां निवासी बड़ौदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह किराए से ऑटो चलाता है। 3 मई को रात्रि करीब 9 बजे वह बीज गोदाम के पास सवारी लेने गया था जहां खुड़ा निवासी राजू पण्डित भी खड़ा था जब वह ऑटो में सवारी बैठा रहा था तभी राजू ने सवारी बैठाने का विरोध किया और इसी बात को लेकर दोनों के बीच मुंंहवाद हो गया। तभी राजू ने अपने मित्र आसिक खां और मनियर में रहने वाले रिश्तेदार को वहां बुला लिया। जिन्होंने उसके साथ गाली गालौच की और बाद में उसकी निर्ममतापूर्वक मारपीट कर दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!