Press "Enter" to skip to content

आईएएस, आईपीएस ही नहीं अन्य क्षेत्र में भी करें व्यापक तैयारी : आईएएस तन्मय वशिष्ठ | Shivpuri News

नालंदा अकादमी में मोटिवेशनल कार्यक्रम में आईएएस सिलेक्टेड तन्मय ने बांटे अपने अनुभव, कई जिज्ञासाओं का किया समाधान

शिवपुरी- यह आवश्यक नहीं है कि आप जीवन में आईएएस, आईपीएस बनने का ही ख्बाब देखें, यह अच्छी बात है लेकिन इससे इतर भी अन्य भारतीय सेवाऐं है जिनमें बहुत अच्छा स्कोप है, आवश्यकता है नियमित रूप से शिक्षा अध्यापन की, यदि आप हमेशा शिक्षा अध्यापन को लेकर अपनी तैयारी करेंगें तब निश्चित रूप से अपने तय लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है, हां एक बात जरूर है कि प्रतिदिन अखबार जरूर पढ़ें क्योंकि देश-दुनिया का ज्ञान भी आईएएस-आईपीएस बनने में आपको कारगर साबित होगा, धैर्य रखें कभी भी अपने लक्ष्य से डिगे नहीं और असफलता के बाद भी तनाव महूस ना करें, क्योंकि आगे चलकर और अधिक मेहनत करेंगें तब जरूर आपको सफलता मिलेगी,मेरे जीवन में भी ऐसे कई पड़ाव आए और मैं भी आप जैसे ही परिवारों के बीच आया हॅू और आज भारत में 11वीं रैंक प्राप्त कर अपने अंचल का नाम प्रदेश और देश में रोशन किया है, वही प्रतिभा आप सभी मेधावी विद्यार्थियों में भी है बस आवश्यकता है अपने हुनर को और निखारने, बेहतर बनाने की, सोशल मीडिया को समय दें लेंकिन उससे पहले शिक्षा पर फोकस कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उक्त उद्गार और अनुभव टिप्स दिए शिवपुरी के भावी आईएएस सिलेक्टेड तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने जो स्थानीय नालांदा एकेडमी राजेश्वरी रोड़ पर आयोजित कोचिंग में अध्ययनरत बच्चों के लिए आयोजित मोटिवेशनल कार्यक्रम के माध्यम से अपने अनुभव को बांट रहे थे। इस दौरान सर्वप्रथम नालंदा एकेडमी संचालक अक्षत बंसल द्वारा आईएएस में चयनित तन्मय वशिष्ठ  व उनके पिता राजकुमार वशिष्ठ एवं चाचा एड.अरूण शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया तत्पश्चात तन्मन ने आईएएस में सिलेक्शन होने के अनुभवन मोटिवेशनल कार्यक्रम में आए बच्चों के बीच बांटे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन समाजसेवी युगल गर्ग ने किया। वहीं कार्यक्रम में बच्चो को मोटिवेट करने और आईएएस में चयनित होने पर नालंदा एकेडमी संचालक अक्षत बंसल द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। 
आईएएस आईपीएस बनना हैं तो नियमित करें अखबारों का अध्ययन
नालंदा एकेडमी में आयोजित मोटिवेशनल कार्यक्रम के माध्यम से अनेकों बच्चों की जिज्ञासाओं का समापन भी आईएएस बने तन्मय वशिष्ठ  ने किया तो वहीं उन्होंने कई छोटे-छोटे टिप्स ऐसे दिए जो रोज नियमित अध्ययन करें तो आईएएस-आईपीएस बनने में यह ज्ञानवर्धक जानकारी बहुत सहायक साबित होगी। आईएएस बने तन्मय ने बताया कि नियमित अखबारों का अध्ययन भी इस क्षेत्र में आपके ज्ञान को बढ़ाने वाला होता है इसलिए रोज अखबार जरूर पढ़ें, वहीं तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि मैंने भले ही कोचिंग नहीं ली लेकिन बिना कोचिंग के अपने शिक्षा के क्षेत्र और यू सोशल मीडिया में यू ट्यूब भी देखता था तब भी अपनी पढ़ाई से संबंधित जानकारी ही देखता था। आज का युवा वाट्सएप, ट्विटर और फेसबुक में व्यस्त है लेकिन युवा को यह सोचना चाहिए कि वह सोशल मीडिय से दूर रहकर पहले अपने तय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बेहतर से बेहतर शिक्षा अध्यापन करें। अच्छे नोट्स लें, सिलेबर्स लें और एकाग्रचित होकर उस पर अपना फोकस करें तभी आप जीवन में सफल हो सकते है। आईआईटी में चयनित होने के बाद आईपीएस की टे्रनिंग का अनुभव भी तन्मय ने सुनाया और बताया कि किस प्रकार से वह अपने भावी लक्ष्य आईएएस बनने का जो देखा था उसे ही पूरा करने के लिए कार्य करते और उनकी सफलता अब पूरी हो सकी। इसलिए हरेक छात्र ध्यान रखें जीवन में जब भी कोई लक्ष्य बनाए तो पहले उस पर फोकस करें और मार्ग खोजें तब उस मार्ग पर चलने के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। 
आईएएस तन्मय के मोटिवेशनल का प्रभाव दिखा नालंदा एकेडमी पर, उमड़ा छात्रों का हुजूम
आईएएस में सिलेक्ट हुए तन्मय वशिष्ठ का मोटिवेशनल कार्यक्रम स्थानीय नालंदा एकेडमी में आयोजित हुआ। जहां एकेडमी संचालक अक्षत बंसल के सराहनीय प्रयासों का परिणाम रहा कि तन्मय को और उनके अनुभवों को जानने के लिए नालंदा एकेडमी ही नहीं बल्कि तमाम कोचिंग संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने इस मोटिवेशनल कार्यक्रम में शामिल होकर अपने तय लक्ष्य के बारे में जाना और उनकी समस्याओं का समाधान भी तन्मय वशिष्ठ द्वारा किया गया। तन्मय वशिष्ठ ने नालंदा एकेडमी का भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने सैकड़ों छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए स्वयं के अनुभवों का ज्ञान किस प्रकार से बांटा जाऐ इसे लेकर यह आयोजन किया यह वाकई सराहनीय और प्रेरणादायी कार्य है। ऐसे में इन छात्रों का ना केवल मानसिक बल्कि शारीरिक विकास भी होगा और निश्चित रूप से यह सभी अभ्यार्थी आज भले ही कोचिंग ले रहे हो लेकिन यह भी तय है कि आने वाले कल में इन्हीं बच्चों में से कई आाईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य क्षेत्रों में शिवपुरी का नाम रोशन करेंगें। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!