Press "Enter" to skip to content

शराबी पति ने पत्नि को काम पर जाने से रोका, तो कर दी मारपीट | Shivpuri News


शिवपुरी। कोतवाली के लालमाटी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है, क्योंकि उसके पति ने शराब के नशे में धुत्त होकर उसे रास्ते में रोक लिया और उसे काम पर नहीं जाने दिया और जब पीडि़ता ने आरोपी पति का विरोध किया तो उसने उसकी सरेराह मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ भादवि की धारा 341, 294, 323, 506 के तहत कायमी कर ली है।
जानकारी के अनुसार शकीला पत्नि हसीन शाह निवासी राईन का मकान मस्जिद के पास लालमाटी कल सुबह 9:30 बजे प्रतिदिन की तरह मूंगफली गोदाम पर काम करने जा रही थी तभी उसका पति हसीन पुत्र अजगर अली शाह शराब के नशे में धुत्त होकर वहां आ गया और उसने पत्नि का रास्ता रोक लिया। आरोपी उसके काम पर जाने को लेकर आपत्ति कर रहा था और उसे घर जाने के लिए दबाव बनाने लगा। जिस पर पीडि़ता ने आरोपी की बात नहीं मानी तो उसने उसकी मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इस घटना में पीडि़ता को चोटें आईं। इसके बाद पीडि़ता थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!