Press "Enter" to skip to content

घर में घुसे चोर ने बाइक, आभूषण और रसोई में रखा 10 किलो घी चुराया | Shivpuri News


शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम विलोकलां में एक किसान के घर में घुसकर चोर ने वहां से एक बाइक व सोने चांदी के आभूषण और उसकी रसोई में रखा 10 किलो देशी घी चोरी कर लिया। घटना के समय किसान अपने घर पर नहीं था। जिसका फायदा चोर ने उठाया और चोरी घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि की धारा 457, 380 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

जानकारी के अनुसार हाकीम पुत्र नेतराम जाटव निवासी विलोकलां बीते रोज अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बाहर गया हुआ था। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर ने उसके मकान का ताला तोड़कर वहां प्रवेश किया और घर में रखी एक बाइक व अलमारी में रखी चांदी की करधौनी, सोने की लडग़ुच्छा, पायल व दस किलो देशी घी कुल कीमती 95 हजार रूपए के चोरी कर ले गया।  जिसकी जानकारी कल सुबह हाकिम को उस समय लगी जब वह अपने घर वापस आया। जहां उसके मकान का ताला टूटा हुआ मिला और घर में सामान बिखरा हुआ था जिससे वह समझ गया कि उसके घर में चोरी हुई है

ठर्रा गांव में घुसे चोरों ने मकान मेें घुसकर की चोरी

सिरसौद के ग्राम ठर्रा में ललित पुत्र रामबाबू धाकड़ के घर में बीते 5 जून की रात्रि कोई अज्ञात चोर घुस आए। जिन्होंने घर में रखे सोने के जेवर जिनमें अंगूठी, एक मंगलसूत्र, एक चैन और एक हार चोरी कर लिया। जिसकी जानकारी कल सुबह ललित को उस समय लगी जब वो नींद से जागा। पुलिस ने मामले में नकबजनी की कायमी कर जांच शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!