Press "Enter" to skip to content

संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष एवं घोष वर्ग का समापन कल | Shivpuri News

शिवपुरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत का संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का समापन आज शाम 6 बजे सरस्वती विद्यापीठ फतेहपुर शिवपुरी में संपन्न होगा, समापन समारोह में मुख्य अतिथि महेन्द्र मोहन मुखीजा (से.नि. संघ. मंत्री) मुख्य वक्ता अशोक पाण्डे (पूर्व न्यायाधीश) मा. प्रांत सह संघ चालक मध्य भारत होंगे। 
संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष के वर्ग कार्यवाह विक्रम सिंह एवं ओमप्रकाश सुनरया (पूर्व न्यायाधीश) वर्गाधिकारी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता निर्माण हेतु प्रति वर्ष प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करता है। इसी कड़ी में संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का शिवपुरी में स्थित सरस्वती विद्यापीठ फतेहपुर में आयोजित किया जा रहा है। 20 मई से चल रहे इस वर्ग में 230 शिक्षार्थियों प्रथम वर्ष एवं 35 शिक्षार्थियों ने घोष वर्ग में भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिसका समापन समारोह 8 जून शनिवार को शाम 6 बजे सरस्वती विद्यापीठ आवासी विद्यालय में आयोजित किया गया है। समस्त सम्मानीय नगर वासियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर उसकी शोभा बढ़ायें। कार्यक्रम संघ के प्रांतीय अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!