Press "Enter" to skip to content

वेदांश एक बार पुन: अभाविप के जिला संयोजक बने | Pichore News



पिछोर। हरदा जिले में सम्पन्न हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 4 दिवसीय प्रान्त अभ्यास वर्ग में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने शिवपुरी जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुप्रिया तंवर को विभाग छात्रा प्रमुख, जिले के युवा, ऊर्जावान, छात्रनेता वेदांश सविता को पुन: एक बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिवपुरी के जिला संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया। घोषणा के बाद से शहर के छात्रनेताओं में अत्यंत खुशी का माहौल है और इस मौके पर सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को उनके परिजनों,मित्रों,शुभचिंतको ने बधाई दी है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!