Press "Enter" to skip to content

प्रति मंगलवार ग्राम पंचायतो पर समस्या निवारण सुशासन शिविर आयोजित होंगे: सीईओ श्री दुबे | Karera News


श्री दुबे ने करैरा जनपद सीईओ का पदभार सम्भाला

करैरा। जनपद पंचायत करैरा में श्री गिरराज दुबे ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदभार सम्भाल लिया है। श्री दुबे ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शासन की योजनाएं हमारी प्रमुख प्राथमिकता होंगी। ग्रामीणों की प्रमुख मूलभूत सुविधाएं जिनमे पेयजल, निराश्रित, बिकलांग, बिधवा पेंशन एवम मजदूरों को मजदूरी उपलब्ध कराना है।  जनपद पंचायत द्वारा संचालित बिभिन्न योजनाओ के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीणों की छोटी छोटी समस्याओ को त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से प्रति मंगलवार ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर समस्या निवारण सुशासन शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। जिससे ग्रामीण जनो को घर बैठे ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सके। 
उल्लेखनीय है कि श्री दुबे का स्थानांतरण लोकसभा निर्वाचन के पहले हो गया था,परन्तु आचार संहिता के कारण रिलीव नही हो सके थे। श्री दुबे वर्तमान में सीईओ जनपद पंचायत दतिया पदस्थ थे। इसके पूर्व भांडेर भी रह चुके है। श्री दुबे काफी मिलनसार, ब्यवहारिक एवं शासन की योजनाओं के प्रति लगनशील अधिकारी है। उन्होंने दतिया पदस्थी के दौरान करैरा विधानसभा के 16 मतदान केंद्रों पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ब्यापक प्रचार प्रसार किया था, जिससे मतदान के प्रतिशत मे बढ़ोत्तरी भी हुई थी, उन्होंने सभी 16 केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए थे। श्री दुबे ने पदभार संभालने के बाद जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती बती आदिवासी एवं एसडीएम अरविन्द कुमार वाजपेयी सहित अन्य स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात भी की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!