Press "Enter" to skip to content

पार्षद बनकर आया ठग, शौचालय के नाम पर 3 हजार रूपए ले गया | Shivpuri News


शिवपुरी। शहर की हनुमान कॉलोनी में रहने वाले एक युवक महेंद्र कुशवाह के साथ कोई अज्ञात ठग शौचालय निर्माण कराने के नाम पर 3 हजार रूपए ठग ले गया। ठग ने अपने आपको वार्ड का पार्षद बताया और पीडि़त को जल्द उसका शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया, लेकिन जब एक माह बीत जाने के बाद भी उसका शौचालय नहीं बना तो वह नगरपालिका में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। जहां से नपा अधिकारियों ने पीडि़त को कोतवाली जाने की सलाह दी।
जानकारी के अनुसार महेंद्र कुशवाह नामक युवक के पास एक माह पहले एक युवक ने अपने आपको वार्ड पार्षद बताकर उससे कहा कि उसका शौचालय स्वीकृत हो गया है। जिसके  लिए उसे 3 हजार रूपए जमा करने होंगे। पीडि़त महेंद्र ठग की बातों में आ गया और उसे 3 हजार रूपए दे दिए। इस दौरान ठग ने उसे अपना मोबाइल नम्बर भी दिया और कहा कि रसीद कटते ही उसके शौचालय का निर्माण शुरू हो जाएगा, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी उसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो उसने ठग द्वारा दिए गए नम्बर पर संपर्क  किया जिसे किसी ने भी रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसने नगरपालिका में जानकारी एकत्रित की। जहां उसका कोई शौचालय स्वीकृत न होने की जानकारी मिली। तब उसने नपा अधिकारियों को शिकायत कर अपने साथ हुई ठगी की जानकारी दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!