Press "Enter" to skip to content

बिजली लाइन से टकराए मूंगफली से भरे ट्रक में लगी आग | Shivpuri News


शिवपुरी। बालाजी धाम पर स्थित धर्मकांटे पर तौल कराकर निकल रहे मूंगफली से भरा ट्रक ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन से टकरा गया जिससे ट्रक में आग लग गई। जिसे मौके पर मौजूद मजदूरों ने पानी और मिट्टी डालकर आग को बुझा दिया। इस घटना में लगभग 100 बोरियां मूंगफली की जल गईं। 
जानकारी के अनुसार आरबी ट्रेडिंग शिवपुरी के बृजेश कुमार गुप्ता द्वारा ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 9750 में 450 बोरे मूंगफली के भरकर भांैंती के रामप्रकाश साहू के यहां भेजी जा रही थी। इससे पूर्व ट्रक को बालाजी धर्मकांटे पर भेजा गया जहां तौल कराने के बाद चालक ट्रक को सड़क पर लाने के लिए निकला तभी ऊपर से गुजरी बिजली लाइन में ट्रक टकरा गया और स्पार्किंग के साथ बिजली की चिंगारी ट्रक में भरी बोरियों पर गिर गई जिससे आग लग गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से लोग सकते में आ गए और दौड़कर वह ट्रक पर चढ़ गए। जिन्होंने जलती हुई बोरियों पर पानी और मिट्टी डाली। जिससे आग बुझ सकी। बाद में ट्रक को ट्रक चालक मुकेश शर्मा गोदाम के अंदर बोरवेल के पास ले गया जहां पानी का छिड़काव कर ट्रक को खाली किया गया जिससे एक बड़ा हादसा होते होते बच गया।   
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!