Press "Enter" to skip to content

ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह कल | Shivpuri News

10 जून को होगा विवाह सम्मेलन का आयोजन
शिवपुरी। ब्राह्मण समाज के विवाह सम्मेलन की तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया हैं। वहीं 10 जून को होने वाले विवाह सम्मेलन में  21 जोड़ो का विवाह समिति द्वारा किया जाएगा। विवाह सम्मेलन समिति के प्रवक्ता महावीर मुद्गल नेबताया कि आज 9 जून को गांधी पार्क  मैदान में होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह में कक्षा बारहवीं तथा दशमी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.एल. शर्मा, अधीक्षण यंत्री आरईएस राजीव पाण्डेय, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षक यंत्री ओमहरि शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी, सब रजिस्ट्रार इन्द्र कुमार शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन के मीडिया प्रभारी राजू शर्मा एवं राम लखन मुडौतिया तथा हरगोविंद शर्मा विवाह समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा ने संयुक्त रूप से बताया कि सम्मान समारोह में प्रशासनिक पदों पर चयनित होने वाले प्रतिभाओं के साथ साथ समाज के पत्रकार भाइयों एवं जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान आज 9 जून को शाम 4 बजे से गांधी पार्क मैदान में आयोजित किया जाएगा। समिति के घनश्याम शर्मा, अनिल अवस्थी एवं अरविंद सरैया ने बताया कि विवाह सम्मेलन में प्रत्येक वर वधू को उपहार स्वरूप फ्रिज, एलइडी, कूलर, अलवरी, दीवान पलंग, गद्दा, तकिया, चादर, वर वधू के कपड़े चांदी की पायल, बिछिया, सोने का कांटा 4 कुर्सी   प्रेस, घड़ी, सिंगारदानी एवं रसोई के संपूर्ण बर्तन समिति द्वारा प्रदान किए जाएंगे समिति ने समस्त ब्राह्मण बंधुओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!