Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस की समीक्षा बैठक 10 जून को | Shivpuri News


शिवपुरी। शिवपुरी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रो की समीक्षा बैठक 10 जून को होने जा रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अधयक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने प्रेस को जारी प्रेस नोट में बताया की लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सफलता नहीं मिल पाई ,कांग्रेस क्यों चुनाव हारी इसी की समीक्षा 10 जून को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य जी करेंगे 
श्री यादव ने बताया कि समीक्षा बैठक 10 जून  सोमवार को प्रात 10 बजे श्रीमंत सिंधिया जनसम्पर्क कार्यालय कालीमाता मंदिर के सामने ,झाँसी रोड शिवपुरी में आयोजित की जा रही है ,बैठक में कोलारस,पिछोर एवम् शिवपुरी विधानसभा के सभी मण्डलम् अधयक्ष,ब्लाक अधयक्ष एवम् जिला अधयक्ष  सम्मिलित होंगे। जिला अधयक्ष श्री यादव ने कहा है की सभी अधयक्ष गण पूरी  तैयारी के साथ बैठक में शामिल हो ,बैठक में मुख्य अतिथि ज्योतिरादित्य सिंधिया राष्ट्रीय महासचिव रहेगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अधयक्ष बैजनाथ सिंग यादव ने जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से अनुरोध किया  है की लोकसभा चुनाव के बाद प्रथम नगर आगमन पर अपने प्रिंय नेता का  भव्य स्वागत करे और बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर  बैठक को सफल बनाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!