Press "Enter" to skip to content

शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, केस दर्ज | Shivpuri News


शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत आने वाली करोंदी कॉलोनी में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पोस्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
करौंदी कॉलोनी निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी ने फिजीकल थाने में शिकायत की है कि लगभग 1 साल पहले जब वह अपनी मां के साथ रिश्तेदारी में सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कबीरखेडी में गई हुई थी। तभी वहां भागवत कथा के दौरान उसकी गांव के ही सोनू रावत से दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों की फोन पर बातें चलने लगी। इस दौरान आरोपित ने किशोरी को शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म कर डाला फिर उसने किशोरी के साथ शादी से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वे किशोरी को लेकर थाने पहुंच गए और आरोपित सोनू रावत निवासी कबीरखेड़ी के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!