Press "Enter" to skip to content

ग्राम पंचायतों की फोटायुक्त मतदाता सूची तैयार किए जाने हेतु अधिकारी नियुक्त | Shivpuri News

शिवपुरी। आगामी त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2019 हेतु ग्राम पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार करने के लिए राजस्व अधिकारियों को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) नियुक्त किया गया है। 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद पंचायत शिवपुरी, कोलारस, बदरवास, करैरा, नरवर, पिछोर, खनियांधाना एवं पोहरी के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) एवं संबंधित तहसीलदारों को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) नियुक्त किया गया है। जबकि सहयोगी अधिकारी सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। उक्त अधिकारियों का अधिकार क्षेत्र संबंधित जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली संपूर्ण ग्राम पंचायत रहेंगी।
म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार किए जाने के कार्य हेतु म.प्र.स्टेट इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम, भोपाल को राज्य स्तरीय एजेंसी (एस.एल.ए.) नियुक्त किया गया है। शिवपुरी जिले की समस्त जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने वाली संपूर्ण ग्राम पंचायतों में म.प्र.पंचायत राज्य एवं ग्राम स्वराज्य अधिनियम 1993 की धारा-5 के उपबंधों के अधीन रहते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए वार्डवार मतदाताओं की फोटोयुक्त सूची हिन्दी में देवनागरी लिपि में प्रारूप-1 में तैयार किए जाने का प्रावधान है। म.प्र. पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम-14 में नवीन संशोधन पश्चात अब ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का वार्षिक पुनरीक्षण 2019 किया जाएगा। त्रि-स्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची तैयार किए जाने हेतु विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की नामावली को चिहिंत करने की विधि हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत की वार्डवार चिंहित (मार्क) किए जाने की कार्यवाही एवं सभी पंचायतों की जानकारी आधार पत्रक के साथ भरवाकर जिले के वेण्डर को दिया जाना सुनिश्चित करेंगे तथा आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!