Press "Enter" to skip to content

चार दिवसीय मातृ जन्मोत्सव कार्यक्रम में बही भक्ति रस की धारा | Shivpuri News

योग ध्यान, भजन व अमृतवाणी पाठ का हो रहा आयोजन, समापन कार्यक्रम में होगा बुर्जुग माताओं का सम्मान 
शिवपुरी- इस संसारी दुनिया में जन्म लेेने वाले इंसान के ममत्व ज्ञान को केवल मॉं ही समझ सकती और ममत्व से भरी ममता के प्रतीकात्मक स्वरूप चार दिवसीय मातृ जन्मोत्सव का भव्य आयोजन कै.श्रीमती विमला चौधरी जी के जन्मोत्सव अवसर पर स्थानीय चौधरी ऑटो मोबाईल, झांसी रोड़, शिवपुरी पर किया गया है। जहां आयोजक परिवार के जयप्रकाश-सुनील कुमार चौधरी द्वारा भक्ति भाव का संदेश देते हुए मातृ जन्मोत्सव के अवसर पर आध्यात्मिक, धार्मिक ज्ञान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए चार दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसमें प्रात: 6 से 7 बजे तक नियमित रूप से योगाभ्यास, सायं 6 से 9 बजे तक भजन, अमृतवाणी पाठ होगा जो पूज्यनीय गुरूदेव संत श्री पूर्णानंद जी महाराज एवं श्री गोविन्दामाता जी महाराज के श्रीमुख द्वारा ओजस्वी वाणी में भक्ति भाव का संदेश अमृतवाणी पाठ एवं प्रवचनों के माध्यम से दिया जा रहा है। यह नियमित आयोजन 11 से 13 जून तक जबकि ृ14 जून को विशेष समापन कार्यक्रम के तहत प्रात: 7 से 9 बजे तक मातृ एवं संत पूृजन, बुजुर्ग माताओं का सम्मान समारोह प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक एवं सायं 4 बजे से 8 बजे तक भण्डारा प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मातृ जन्मोत्सव का महत्व जन-जन को दिया जाएग और वह बुजुर्ग माताऐं जिन्होंने अपने घर-परिवार के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया हो साथ ही ऐसी बुजुर्ग माताओं को भी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।  कार्यक्रम में समस्त धर्मप्रेमीजनों से मातृ जन्मोत्सव कार्यक्रम स्थानीय चौधरी ऑटो मोबाईल, झांसी रोड़ शिवपुरी पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह चौधरी परिवार शिवपुरी द्वारा किया गया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!