
शिवपुरी। अधिकतर लोग अपने जन्मदिन के मौके पर या तो होटलों में पार्टी करते हैं या फिर अपने परिवार के साथ घर पर सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन शहर के युवा अमित गोयल सेठ ने अपने जन्मदिन के मौके को उपयोगी बनाते हुए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान कर महादान किया। खासबात यह है कि अमित गोयल ने इस बार 13 वी रक्तदान किया है। साथ ही इन्होंने शिवपुरी ब्लड बैंक में ब्लड कैम्प भी लगाया जिसमें अनेक लोगों स्वेच्छा से रक्तदान किया फिर बर्थडे केक भी काटा गया। अमित गोयल सेठ ने सभी रक्तदाताओं को दिल से धन्यवाद किया। रक्तदान करने वालों में मोहित बड़ाया, कमल शाक्य ,सुनील राठौर ,गोरांग बंसल फरहान खान, पूजा बाथम ,गौरब जैन , पूजा अग्रवाल सोनू गुप्ता आदि ने रक्तदान किया।






Be First to Comment