जेपी रजक बने रजक महासमाज मध्य प्रदेश संगठन की वरिष्ठ इकाई के प्रदेश महामंत्री | Shivpuri News

शिवपुरी। रजक महासमाज मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भडेरिया ने प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर श्री जेपी रजक जी को वरिष्ठ इकाई का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।
रजक महासमाज मध्य प्रदेश की जिला इकाई गुना ,जिला इकाई अशोकनगर, जिला इकाई  इंदौर, जिला इकाई सीहोर,  एवं इंदौर सांसद शंकरलालवानी जी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय विधायक आकाश विजयवर्गीय जी विधायक रमेश मेंदोला पार्षद सुनीता राजेश सोलंकी पार्षद जितेंद्र चौधरी  रजक समाज के प्रदेश सचिव राजेश रजक ,युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष संजय परमार , युवा इकाई  के प्रदेश उपाध्यक्ष लखन  मालवीय, युवा इकाई के प्रदेश मंत्री विवेक बाथवे ने जेपी रजक को  बधाईयां दी।