Press "Enter" to skip to content

करैरा निवासी देवेंद्र तिवारी दो लाख साठ हजार रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा 2 लाख 60 हजार रूपये की स्मैक के साथ 01 आरोपी को दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के आदेशानुसार मादक पदार्थो का अवैध रूप से व्यापार करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार की जा रही है। जिसके तहत आज दिनांक 13.06.19 को थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गुना नाके के पास शिवपुरी में अवैध नशीले मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली पुलिस टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे तो मारूति शोरूम गुना नाका पर एक व्यक्ति संदिग्ध खड़ा दिखा, संदेह होने पर पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचा गया, नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम देवेन्द्र पुत्र सत्यदेव तिवारी उम्र 55 साल निवासी वार्ड नंबर 10 न्यू काॅलोनी करैरा का होना बताया तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से स्मैक 26 ग्राम कीमत लगभग 260000 रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध एन.डी.पी.एस.एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा पुलिस टीम को बधाई दी गई।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, उनि. अरविंद छारी, आर. देवेन्द्र , भूपेन्द्र, शरद एवं नरेश की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!