राठौर युवा जागृति मंच के तत्वाधान में दो दिवसीय संस्कार शिविर का आयोजन 15 एवं 16 जून को | Shivpuri News

नितिन सक्सेना शिवपुरी। राठौर युवा जागृति मंच के के तत्वाधान में संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सहभगिता करने वाले बालक एवं बालिकाओं को दिनांक 14 जून को शाम 6 बजे से आना होगा 14 से 16 तारीख तक बच्चो को शिविर स्थल पर रहना होगा। दिनांक 16/6/19 शाम को बच्चे वापस अपने घर जा सकेंगे। उक्त शिविर बालक ओर बालिकाएं जिनकी *उम्र 6 से 14* साल के बीच हो वह भाग ले सकेंगे। जो बच्चे शिविर में आना चाहते है उन्हें मोबाइल 9425488729 पर अपना पंजीयन कराना होगा। शिविर में बच्चो के ठहरने, खाने की व्यवस्था मंच द्वारा की जाएगी।
   
शिविर में भाग लेने वाले बच्चो को अपने साथ पहनने के आवश्यक कपड़े, एक चादर साबुन, ब्रश, मंजन, तेल, कॉपी , पेन अपने साथ लाना होगा। प्रथम 30 एन्ट्री के बाद पंजीयन नही किया जाएगा ।

पंजीयन एवं शिविर पूर्णतः निःशुल्क होगा

अगर आप चाहते है कि आपके बच्चो के अंदर नई क्षमताओ का विकास हो वो ओर ज्यादा बेहतर बने तो कृपया आप उन्हें इस शिविर में अवश्य भेजे।
निवेदक
राठौर युवा जाग्रति मंच
शिवपुरी