वर्षाकाल में सिंध नदी में प्रवेश और किसी प्रकार की गतिविधि संचालित न करें | Shivpuri News

शिवपुरी। वर्ष 2019-20 में अटल सागर (मड़ीखेड़ा) बांध का जलस्तर 346.25 मीटर तक भरा जाना निर्धारित किया गया है। उक्त बांध का जलस्तर वर्षाकाल में (बैकवाटर) 346.85 पहुंचेनी की संभावना है। 
सिंध परियोजना, पक्का बांध मड़ीखेड़ा के कार्यपालन यंत्री श्री एम.एस.परस्ते ने बांध के डूब से प्रभावित ग्राम रायपुर, सौसा, बिनेगा, देहरी, खजूरी, बमनौआ, उड़वाहा, काठी, मिथलौनी, दांगीपुरा, रसोई, अमोला एवं करमई के अधिकृत 13 ग्रामों में मूलनिवासी आमजनों को सचेत किया गया है कि इन ग्रामों में कोई भी गतिविधि संचालित न करें और न ही डूब क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करें। श्री परस्ते ने बताया कि सूचना के उपरांत भी यदि बांध के डूब क्षेत्र एवं बांध के नीचे नदी किनारे क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति कोई गतिविधि संचालित करता है या प्रवेश करने पर किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर वे स्वयं जिम्मेदार होगा।