Press "Enter" to skip to content

पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर की युवक की हत्या, सुनरेखा नदी में मिला था शव ! Morena News

Morena Crime : पत्नी ने प्रेमी के संग मिलकर की युवक की हत्या, सुनरेखा नदी में मिला था शव

मुरैना: नूराबाद थाना पुलिस ने तीन माह पूर्व सुनरेखा नदी में मिले एक व्यक्ति की मौत का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी व उसके प्रेमी सहित अन्य आरोपितों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे सुनरेखा नदी में फेंककर भाग गए।

उल्लेखनीय है कि पांच मार्च को पुलिस को सुनरेखा नदी में गुलेन्द्रा के पास एक व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की तो उसकी पहचान छोटेलाल निषाद निवासी छीतापुरा राजाखेड़ा धौलपुर के रूप में हुई। पुलिस ने छोटेलाल के परिजन से पूछताछ की तो पता चला कि वह अपनी ससुराल आमहोद नगला थाना डोकी आगरा उप्र में रहता था। पुलिस इसी एंगल पर आगे बढ़ी। जिस पर छोटेलाल की पत्नी बिंदिया के बारे में जानकारी इकट्ठा की तो पता चला कि उसके अवैध संबंध वहीं के ऑटो चालक राजकुमार कुशवाह के साथ हैं

पुलिस ने पत्नी व राजकुमार की मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। जिस पर वारदात के दिन लोकेशन मुरैना में घटना स्थल पर दिखाई दी। जिस पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्नी व उसके प्रेमी राजकुमार ने पहले छोटेलाल को कुछ जहरीला पदार्थ खिलाया, जिससे वह बेहोश हो गया।

इसके बाद ऑटो से आमहोद से ही राजकुमार के साथी ऑटो चालक जंगबहादुर जाटव निवासी बड़ागांव सिकतरा शमशाबाद, सुल्तान कुशवाह निवासी हुसैनपुर थाना बाड़ी धौलपुर व एक अन्य के साथ मुरैना तक लेकर आए। जहां नूराबाद क्षेत्र के गुलेन्द्री के पास सुनरेखा नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर लाश को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने पत्नी बिंदिया, राजकुमार कुशवाह व जंगबहादुर जाटव को गिरफ्तार कर ऑटो को जब्त किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!