Press "Enter" to skip to content

ट्रामा सेंटर में दो कूलर एवं ए.सी. लगाने के दिए निर्देश, मरीजों से जानी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत | Shivpuri News

खाद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री तोमर ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण

शिवपुरी।  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज जिला चिकित्सालय शिवपुरी पहुंचकर निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओ के संबंध में मरीजों से चर्चा कर जानकारी ली। 
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ए.एल.शर्मा, जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डाॅ.पी.के.खरे सहित संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सकगण उपस्थित थे। 
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री तोमर ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर ट्रामा सेंटर का अवलोकन किया। उन्होंने गर्मी में मरीजों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए तत्काल दो अच्छी गुणवत्ता के दो कूलर और आगामी दौरे के पूर्व एअरकंडीशन(ए.सी.) की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 
उन्होंने ट्रामा सेंटर के वार्डों के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों के बिस्तरों पर फटे हुए गद्दे एवं चादर न बिछे होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए। इसी प्रकार वार्ड में भर्ती दुर्घटना में घायल मरीज जवाहर काॅलोनी निवासी आकाश परिहार एवं आयु शर्मा ने प्रभारी मंत्री को बताया कि उसे भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस संबंध में एमडीएम हो जांच कर संबंधित कर्मचारी की एक वेतनवृद्धि रोकने के भी निर्देश दिए। 
उन्होंने मेडीकल काॅलेज द्वारा जिला चिकित्सालय को गुणवत्ताविहीन उपलब्ध कराए गए गद्दों की भी जांच कराने के भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने ट्रामा सेंटर के नर्सिंग स्टाॅफ एवं मरीजों के लिए शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए ड्रिनेज सिस्टम को मरम्मत करने के निर्देश दिए। श्री तोमर ने शुरू में जिला चिकित्सालय के अल्ट्रासाउण्ड कक्षा का भी निरीक्षण किया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!