Press "Enter" to skip to content

झांसी तिराहे पर वाहनों को व्यस्थित खड़े करने के दिए निर्देश | Shivpuri News

प्रभारी मंत्री श्री तोमर ने नालों की सफाई कार्य का किया निरीक्षण

शिवपुरी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आज जिला मुख्यालय पर स्थित विभिन्न नालों की साफ-सफाई का जायजा लिया। नाली एवं नालों की साफ-सफाई संतोषजनक न होने पर नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी की एक वेतनवृद्धि रोकने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री के.सी.पटेरिया आदि उपस्थित थे। 
प्रभारी मंत्री ने झांसी तिराहे से निकलने नाले की साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तिराहे पर आवागमन प्रभावित न हो, इसके लिए वाहनों को खड़े करने हेतु रोड़ के अंदर लाईन डालकर पार्किंग की व्यवस्था करने के नगर पालिका एवं यात्रायात प्रभारी को निर्देश दिए। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि झांसी तिराहा व्यस्तम तिराहा होने के कारण वाहनों का जाम न लगें। इसके लिए ट्रांफिक कर्मचारी भी तैनात किया जाए। उन्होंने ठण्डी सड़क नालों का निरीक्षण कर वर्षा ऋतु के पूर्व सफाई कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही गलियों से निकलने वाले गंदा पानी भी चैनल बनाकर नालियों के माध्यम से मुख्य नाले में जोड़ने के निर्देश दिए। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!