
शिवपुरी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने भविष्य को सवारने हेतु अपनी रूचि के अनुरूप ही शिक्षा ग्रहण कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। हमेशा साकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री तोमर आज मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित जिले में कैरियर काउंसिलिंग की एक दिवसीय कार्यशाला को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह, कोलारस के पूर्व विधायक श्री महेन्द्र सिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री हरवीर सिंह रघुवंशी, अनुविभागीय अधिकारी शिवपुरी अतेन्द्र सिंह गुर्जर सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
श्री तोमर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को सवारने हेतु अपनी रूचि के अनुरूप ही शिक्षा ग्रहण कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। हमेशा साकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि अच्छा काम करने पर जहां माता-पिता का आशीष मिलता है। वहीं जीवन सूखमय एवं आने वाली पीढ़ी का भी बेहतर भविष्य बनता है। उन्होंने अपने जीवन में रूचि के अनुरूप प्राप्त लक्ष्य के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि ‘‘हर कदम ऐसा चलों कि वो निशान बने और ऐसा काम करों कि वो पहचान बनें’’ और जिस क्षेत्र में भी जाए, उसमें अग्रणीय रहकर नाम रोशन करें। प्रभारी मंत्री ने इस मौके पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए अनकों संस्थानों के प्राचार्यों, शिक्षकों आदि का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा कार्यशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर उनकी रूचि एवं योग्यतानुसार विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रेरित करना है। कार्यशाला में मध्यप्रदेश इंस्टीट्यूट आॅफ होस्पिटलिटी ट्रेवल एण्ड टूरिज्म भोपाल, फूड क्राफ्ट इस्टीट्यूट रीवा, फूड क्राफ्ट इस्टीट्यूट खजुराहो, फूड क्राफ्ट इस्टीट्यूट जबलपुर, इस्टीट्यूट आॅफ होटल मैनेजमेंट ग्वालियर, स्टेट इस्टीट्यूट आॅफ होटल मैनेजमेंट इंदौर आदि शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्रा ने किया।






Be First to Comment