खोड़। खौड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम नागुली में रविवार की रात एक मोबाइल कंपनी के टावर पर चोरों ने धाबा बोल दिया। वहां से एक बैटरी सहित 70 लीटर डीजल चोरी कर लिया। सुबह जब चौकीदार टावर पर पहुंचा तो उसने इसकी जानकारी टावर टेक्नीशियन को दी। इसके बाद टेक्नीशियन मौके पर पहुंचा और पडताल करने के बाद खोड़ चौकी में शिकायत दर्ज कराई। टेक्नीशियन शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मोबाइल टावर की बैटरी सहित वहां पर जनरेटर के लिए रखा 70 लीटर डीजल को चोरों ने चुरा लिया है। चोरी गए माल की कीमत करीब 11 हजार रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मोबाइल टॉवर पर चोरों का धाबा, बैटरी सहित 70 लीटर डीजल ले गए | Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
- गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में 13 मई से शुरू होंगी ग्रीष्मकालीन स्विमिंग क्लासेस / Shivpuri News





Be First to Comment