Press "Enter" to skip to content

सुबह कैंसर से मां का निधन, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच दोपहर में बेटी ने खाया जहर, मौत | Pichore News


शिवपुरी। पिछोर के ठोनी ककरौआ गांव में महिला की कैंसर बीमारी के चलते रविवार को मौत हो गई। घर पर परिजन व रिश्तेदार अंत्येष्टि की तैयारी कर रहे थे। तभी मृतका की बेटी ने चुपचाप जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर आए। डॉक्टरों ने जांच में युवती को मृत पाया है। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार रानी लोधी (18) पुत्री मुखिया लोधी निवासी ग्राम ठोनी ककरौआ को जिला अस्पताल शिवपुरी में रविवार की दोपहर 1.45 बजे लाया गया। डॉक्टर ने परीक्षण किया तो रानी की मौत हो चुकी थी। मुंह में जहरीले पदार्थ की बदबू आने से डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी। अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि रानी की मां रामकली लोधी (45) को तीन साल से कैंसर बीमारी थी। रामकली की मौत हो जाने पर रविवार को अंत्येष्टि की तैयारी चल रही थी। रानी को बेसुद देखकर पहले लगा कि वह मां के गम में पड़ी है। इसलिए लोगों ने विशेष गौर नहीं किया। लेकिन जब ज्यादा देर हो गई तो लोगों ने उठाने की कोशिश की। वह होश में नहीं आई तो इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से जिला अस्पताल भेज दिया। लोगों ने बताया कि अपनी मां के निधन के गम में रानी ने फसल में मिलाने वाली दवा खा ली है। रानी सबसे बड़ी थी, अब एक छोटी बहन व भाई बचे हैं। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस बिसरा जांच कराएगी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!