Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को दबोचा | Shivpuri News

Image result for jua  khelte hue pic

शिवपुरी।  पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में थाना देहात पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को दबोचकर उनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी देहात उनि रामसिंह राजोरिया को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आई टी आई तिराहा होस्टल के पास एवं गौशाला ठाकुर बाबा के मंदिर शिवपुरी के पास कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं सूचना पर से थाना प्रभारी देहात  द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अति पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एस डी ओ पी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में दो पुलिस टीमें बानाकर मुखविर व्दारा बताये स्थानो पर रवाना की,  पहली पुलिस टीम द्वारा आई टी आई तिराहा होस्टल के पास से 1.राजा राठौर पुत्र नरेश राठौर उम्र 23 साल नि. गोपाल चक्की के पास लुधावली 2.बालकिशन पुत्र माखनलाल किरार 35 साल नि. गगौरा 3. जयपाल पुत्र बचलाल धाकड 27 साल नि. लुधावली 4. उत्तम पुत्र धर्मपाल गुर्जर उम्र 30 साल नि. लुधावली 5. पर्वत पुत्र खैरु धाकड 25 साल नि. धुआन को जुआ खेलते पकडा जिनके कब्जे से एक 52 पत्ते की तास की गड्डी 4120 रु. नगदी व दूसरी पुलिस टीम व्दारा गौशाला ठाकुरबाबा के मंदिर के पास से 1. फूल सिंह पुत्र कैरुराम कुशवाह 45 साल 2. जमील खान पुत्र इस्माइल खान 22 साल 3. प्रदीप पुत्र रामवीर शाक्य 19 साल 4. छोटू पुत्र हरीराम परिहार 19 साल 5. अमर सिंह पुत्र रामचरण रावत 19 साल निवासीगण गौशाला को जुआ खेलते पकडा जिनके कब्जे से एक 52 पत्ते की ताश की गड्डी 4810 रू की नगदी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!