दस्तक अभियान में लापरवाही बरतने पर तीन एएनएम का काटा एक दिन का वेतन | Shivpuri News

शिवपुरी। दस्तक अभियान के प्रति रूचि न लेने एवं अपने कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के आरोप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.ए.एल.शर्मा ने उपस्वास्थ्य केन्द्रों की तीन एएमएम का एक-एक दिन के वेतन काटने की कार्यवाही की गई है। जिसमें उपस्वास्थ्य केन्द्र कालीपहाड़ी की एएनएम हेमलता भोगे, उपस्वास्थ्य केन्द्र बडेरा की एएनएम मीना चतुर्वेदी एवं ग्राम सिरसौना की एएनएम उमा भारती शामिल है।