Press "Enter" to skip to content

बिजली कटौती और बिजली दरों में वृद्धि को लेकर युवा मोर्चा ने जताया विरोध | Shivpuri News


मुख्यमंत्री कमलनाथ को भेजी लालटेन

शिवपुरी। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के नेतृत्व में संपूर्ण मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार को बिजली कटौती और बिजली की दरों में अघोषित बढ़ोत्तरी करने के विरोध मेंं सरकारी डाक के द्वारा मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को लालटेन भेजी गई है। इसी तारतम्य जिला शिवपुरी के युवा मोर्चा इकाई द्वारा भी शहर के माधव चौक चौराहे से लेकर के कोर्ट रोड होते हुए अस्पताल चौराहे से पोस्ट ऑफिस मेंं जाकर के कमलनाथ सरकार को लालटेन बाय पोस्ट द्वारा भेजी गई है जिसमें बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता साथ में उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री राजू बाथम जी ने कहा कि जब से कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद सम्भाला है तब से प्रदेश मे अन्धकार मचा दिया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान ने कहा की कांग्रेस सरकार युवाओं के साथ छलावा करने के अलावा कुछ नहीं कर रही है आज जो युवा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा है बो लालटेन और चिमनी मे पढने के लिये मजबूर हो गया है।वहीं नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जब चाहे बिजली काट दी जाती है। कांग्रेस सरकार ने पिछली सरकार की सारी जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया है जिससे जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा था।  आज प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। युवा मोर्चा के साथ -साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुराग अष्ठाना, भाजपा नगर महामंत्री हरिओम राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर युवा मोर्चा से जिला महामंत्री संजय कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष लव अग्रवाल, डॉक्टर सतीश भार्गव, जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू, बादाम  ओझा बंटी, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ,नरेंद्र राठौड़, नगर महामंत्री सोनू कुशवाह, नगर उपाध्यक्ष दीपक राठौर सागर यादव सूरज मिश्रा अनिल राठौर बृजेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!