Press "Enter" to skip to content

नक्सलियों ने की सपा उपाध्यक्ष संतोष पुनेम की हत्या ! National News

Bijapur Naxal Attack : नक्सलियों ने की सपा उपाध्यक्ष संतोष पुनेम की हत्या
बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष की नृशंस हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मंगलवार शाम को सपा नेता संतोष पुनेम का अपहरण कर लिया था और आज सुबह धारदार हथियार से उनकी नृशंस हत्या कर दी। इसके अलावा नक्सलियों ने चार-पांच वाहनों में भी आग लगा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस की टीम वारदात स्थल की ओर रवाना हो चुकी है। इससे पहले सपा नेता के शव को लेने पहुंचे परिजनों को नक्सलियों ने बैरंग लौटा दिया था

बीजापुर के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने वारदात की पुष्टि की है। नक्सलियों ने इस वारदात को इलमिडी थानाक्षेत्र के मरिमल्ला गांव के नज़दीक अंजाम दिया। फिलहाल हत्या के कारणों के संबंध में खुलासा नहीं हुआ है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!