Press "Enter" to skip to content

अबैध शराब लेकर घूम रहा युबक गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस ने पकडी 9000 की अबैध शराव 

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल ने समस्त थाना प्रभारियो को अबैध शराव रखने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ शक्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है जिसके परिणामस्वरूप थाना गोर्वधन ने अबैध शराब की कार्यवाही करते हुये 9 हजार की अबैध शराव जप्त कर आवकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई ।

दिनांक 18.06.19 को थाना प्रभारी गोर्वधन को मुखविर व्दारा सूचना प्राप्त हुई की ग्राम गाजीगढ मे एक व्यक्ति अपने गेंत मे अबैध शराव रखा है सूचना पर थाना प्रभारी व्दारा वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया अवगत कराने पर से अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर व एस डी ओ पी पोहरी श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन मे पुलिस टीम बनाकर मुखविर व्दारा बताये स्थान पर रबाना की पुलिस टीम ने मुखविर के बताये स्थान से एक आरोपी को दो कैनों मे हाथ भट्टी की कच्ची शराव 65 लीटर कीमती 9 हजार रु. के साथ पकडा नाम पता पूछने पर आरोपी ने अपना पंचम राठौर उर्फ भिकली पुत्र राम राठौर ठाकुर 48 साल निवासी ग्राम गाजीगढ थाना गोर्वधन शिवपुरी का होना बताया उक्त आरोपी को विधिबत गिरफ्तार कर खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) की कार्यवाही की गई ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!