
वाहनों की गुणवत्ता बढ़ाने में पैनसॉल अपनाऐं : श्रीवास्तव
शिवपुरी। हमारे देश में वाहनों का एक बड़ा बाजार उपलब्ध है और छोटे-बड़े सभी वाहनों के बाजार में आज देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियां मैदान में उतर चुकी है इसके साथ ही इस समय की एक बड़ी आवश्यकता है इन वाहनों की गुणवत्ता लंबे समय तक बनाए रखने के लिए एक बेहतर ग्रीस ऑयल की जो देती है पैनसॉन इण्डस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी। यह कहना था पैनसॉल इण्डस्ट्रीज के एकरिया मैनेजर संजीव श्रीवास्तव का जो स्थानीय शहर के मध्य स्टार गोल्ड मैरिज हाउस में गत दिवस वाहन मैकोनिकों के लिए एक दिवसीय सेमीनार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सेमीनार में उन्होंने उपस्थित मैकोनिकों(मिस्त्रियों) को संबोधित कर पैनसॉल कंपनी के ग्रीस की नई ए.पी.एल.आर. के बारे में विशेष जानकारी दी। यह सेमीनार पेनसॉल कंपनी की तरफ से मैकोनिकों के लिए रखा गया था जिसमें कंपनी के व्ही.पी. सौरभ खैमका ने कंपनी प्रोडक्ट ग्रीस ऑयल के बारे में मैकोंनिकों को जानकारी दी। मीटिंग का आयोजन कहान इंटरप्राईजेज (जैन बस) वालों द्वारा किया गया।






Be First to Comment