
शिवपुरी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा जिला चिकित्सालय शिवपुरी के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों को गर्मी में परेशानी न हो, इसके लिए अच्छी गुणवत्ता के दो बड़े कूलर बाहर से लाकर स्थापित करा दिए गए है। जिससे अब भर्ती मरीजों को गर्मी से राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को जिले के प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय शिवपुरी के भ्रमण के तहत ट्रामा सेंटर का भी अवलोकन किया था। ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीजों से चर्चा करते हुए कूलरों की कमी को देखते हुए उनके द्वारा दो बड़े कूलर ट्रामा सेंटर में उपलब्ध कराने की बात कही थी, दो बड़े कूलर लगाए जा चुके है।






Be First to Comment