शिवपुरी। नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए मतदाता जागरूकता अभियान (सेंस) की गतिविधियों के संचालन एवं पर्यवेक्षण हेतु अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी संपादित की गई गतिविधियों की जानकारी म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग को भेजना सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी ने बताया कि नगरीय निकाय के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में अपर कलेक्टर शिवपुरी, सहयोगी अधिकारी के रूप में प्रबंधक लोक सेवा गारंटी शिवपुरी, सहायक नोडल अधिकारी के रूप में संबंधित अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी एवं पी.ओ.डूडा शिवपुरी को नियुक्त किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहयोगी अधिकारी के रूप में प्रबंधक लोक सेवा गारंटी शिवपुरी तथा तहसील स्तर पर जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नियुक्त किया गया है।



