शिवपुरी। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा प्रहरी पदों की पूर्ति के लिए आयोजित चयन परीक्षा वर्ष 2018 में प्रहरी पद के लिए 37 चयनित अभ्यर्थियों को म.प्र.सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम 1961 के तहत प्रहरी पद पर सर्किल जेल शिवपुरी एवं इसके अधीनस्थ आने वाली जिला जेल गुना, अशोकनगर, श्योपुर एवं उपजेल, पोहरी, कोलारस, पिछोर, चाचैड़ा पर प्रहरी पद हेतु चयन किया गया है।
चयनित अभ्यर्थी 02 जुलाई 2019 तक सर्किल जेल शिवपुरी के समक्ष निर्धारित आवेदन पत्र अनुप्रमाणन प्रपत्र दो प्रतियों एवं नमूना शपथ-पत्र अनुसार 1 हजार रूपए के स्टाम्प पर करारनामा तैयार कराकर पूर्ण जानकारी सहित शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं जाति प्रमाण-पत्र की अभिप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ आवश्यक रूप से उपस्थिति देना होगा। साथ ही जिला मेडीकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सीय प्रमाण-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। जिसमें निर्धारित ऊंचाई एवं सीने के माप का उल्लेख हो। चयनित महिला उम्मीदवारों हेतु सीने की माप आपेक्षित नहीं है। चयनित ऐसे उम्मीदवार जो प्रहरी के पद पर नियुक्ति के इच्छुक नहीं है, वे लिखित में अपना असहमति पत्र 02 जुलाई के पूर्व उपलब्ध कराए। जिससे रिक्त पद पर अन्य चयनित अभ्यर्थी की नियुक्त की कार्यवाही की जा सके।
चयनित अभ्यर्थियों में संजय काॅलोनी मुरैना निवासी अफसर खांन पुत्र आई.के.पठान, गायत्री काॅलोनी मुरैना निवासी पंकज मिश्रा पुत्र राजवीर मिश्रा, कुंभराज जिला गुना निवासी गौरव शर्मा पुत्र देवेन्द्र शर्मा, दुर्गा काॅलोनी गुना निवासी शुभम सिंह तोमर पुत्र बलवीर सिंह तोमर, धाकड़ मोहल्ला शिवपुरी निवासी वीरू वर्मा पुत्र बालकिशन वर्मा, ग्राम बांसखेड़ा तहसील करैरा निवासी बृजेन्द्र रावत पुत्र विश्राम सिंह रावत, ग्राम लालपुर तहसील बदरवास निवासी प्रमोद विश्वकर्मा पुत्र लालाराम विश्वकर्मा, मधुसुदनगढ़ जिला गुना निवासी शुभम शर्मा पुत्र प्रेमनारायण शर्मा, शांतिनगर जिला शिवपुरी निवासी पवन पुत्र कैलाश मोहन, खामखेड़ा जिला अशोकनगर निवासी अमित रघुवंशी पुत्र रामकृष्ण रघुवंशी, ग्राम एंचवाड़ा तहसील पोहरी जिला शिवपुरी निवासी हिमांशु शर्मा पुत्र राजेश कुमार शर्मा, ग्राम हिनोतिया जिला गुना निवासी अरूण शर्मा पुत्र देवकीनंदन शर्मा, मेंहगाव जिला भिण्ड निवासी हरीओम पुत्र कालिका प्रसाद, ग्राम चरौदा जिला अशोकनगर निवासी राजकुमार यादव पुत्र मोहन सिंह यादव शामिल है।
इसी प्रकार चयनित अभ्यर्थियों में जिला भिण्ड निवासी गौरव शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा, जिला भिण्ड निवासी विपिन यादव पुत्र सुभाष यादव, ग्राम मौं जिला श्योपुर निवासी विनय सिंह पुत्र हरफूल सिंह, कैलारस जिला मुरैना निवासी विजय तिवारी पुत्र राजेश तिवारी, कम्पू लश्कर जिला ग्वालियर निवासी रोहित त्यागी पुत्र गंगाराम त्यागी, गणेशपुरा जिला मुरैना निवासी रोहित शर्मा पुत्र अशोक शर्मा, जिला अशोकनगर निवासी शिवराज रघुवंशी पुत्र मोहन सिंह रघुवंशी, भार्गव कालोनी जिला गुना निवासी कु.प्रियंका भार्गव पुत्री दुर्गाप्रसाद भार्गव, जिला गुना निवासी कु.अंकिता शर्मा पुत्री जगदीश प्रसाद शर्मा, जिला अशोकनगर निवासी कु.ज्योत्सना शर्मा पुत्री देवेन्द्र शर्मा, मधुसूदनगढ़ जिला गुना निवासी कु.अंशी श्रीवास्तव पुत्री दयाशंकर श्रीवास्तव, निवासी मुंगावली जिला अशोकनगर कु.पिंकी यादव पुत्री सुल्तान सिंह यादव, कैलारस जिला मुरैना निवासी कु.नीलेश शर्मा पुत्री श्री महेशचंद शर्मा, पिपरई जिला अशोकनगर निवासी कु.ज्योति पटेल पुत्री हरी पटेल, भाण्डेर जिला दतिया निवासी कु.नैन्सी पुत्री रामबिहारी, सिटी सेंटर ग्वालियर निवासी कु.नीलम दुबे पुत्री महेश दुबे, न्यू सिटी काॅलोनी गुना निवासी कु.रीना धाकड़ पुत्री मोहनसिंह धाकड़, शिन्दे की छावनी लश्कर ग्वालियर निवासी कु.कौशल जाटव पुत्री लाखन सिंह जाटव, लहार जिला भिण्ड निवासी सूरज सिंह पुत्र दयाप्रसाद, तहसील अटेर जिला भिण्ड निवासी राजेन्द्र सिंह भदौरिया पुत्र रविन्द्र सिंह भदौरिया, कम्पू लश्कर जिला ग्वालियर निवासी राजेश परमार पुत्र सुबेदार सिंह परमार, तानसेन रोड़ ग्वालियर निवासी सुनील सिंह तोमर पुत्र मुन्ने सिंह तोमर एवं जिला शिवपुरी बृजेश कुमार राठौर पुत्र रतनलाल राठौर शामिल है।
प्रहरी के पद पर चयनित उम्मीदवार 02 जुलाई को सर्किल जेल शिवपुरी में उपस्थिति दें | Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में 13 मई से शुरू होंगी ग्रीष्मकालीन स्विमिंग क्लासेस / Shivpuri News
- शिवपुरी के सईसपुरा मीट मार्केट में पड़ोसियों के बीच विवाद, चप्पलों से पिटाई का वीडियो वायरल / Shivpuri News
- संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप: सुनवाई नहीं होने पर महिला ने लगाई सीएम हेल्पलाइन, अब शिकायत वापस लेने का दबाव / Shivpuri News
- शादी में शामिल होने आई महिला के जेवर और नकदी लेकर रिश्तेदार फरार, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 40 वर्षीय महिला को रौंदा, मौके पर मौत / Shivpuri News





Be First to Comment